थांदला राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट आया नेगेटिव | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट आया नेगेटिव | New India Times

थांदला सिविल अस्पताल थांदला सहित पूरे जिले के 108 लोगों के सेम्पल कोरोना टेस्ट के लिये भेजे गए थे जिनमें से 74 की रिपोर्ट राहत भरी आई है कि इनमें से कोई भी कोरोना पोजेटिव नहीं है।
आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने सेवा कार्य में जुड़े व स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कोरोना वेरियर्स व कोरोना संदिग्ध 108 लोगों के सेम्पल भेजे थे।
विगत दिनों हुई कोरोना जाँच में स्वयं जाँच करवाने पहुँचे राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर ने बताया कि वे विगत 19 मार्च को पारिवारिक कार्य से कुशलगढ़ (राजस्थान) गए थे जहाँ वर्तमान में कोरोना मरीजों की संख्या 57 तक पहुँच गई है व विगत कई बार जिलें के कई लोगों की सेवा कार्य में लगकर गुजरात के दाहोद से दवाइयों को जिले के मरीजों के लिये निःशुल्क उपलब्ध कराने का काम भी कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने स्वयं अपना चेकप कराना उचित समझा व सीधे सिविल अस्पताल पहुँच कर अपनी जाँच भी कराई। इसी तरह स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली नर्स व अन्य स्टॉफ की भी जाँच की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.