पत्रकार क्रान्ति संघ ने पत्रकारों को वारियर्स लिस्ट में शामिल कर सरकार से की 1 करोड़ का जीवन सुरक्षा बीमा लागू करने की मांग | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पत्रकार क्रान्ति संघ ने पत्रकारों को वारियर्स लिस्ट में शामिल कर सरकार से की 1 करोड़ का जीवन सुरक्षा बीमा लागू करने की मांग | New India Times

पत्रकार क्रांति संघ के जिला अध्यक्ष उमेश जंगाले ने मध्य प्रदेश सरकार से ईमेल एवं ट्वीटर के माध्यम से मांग की है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच भी पत्रकार रिपोर्टिंग का कार्य कर देश, प्रदेश, जिलों सहित ग्रामीण अंचलों की खबर देशवासियों तक पहुँचा रहे हैं। किन्तु पत्रकारों के लिए जीवन सुरक्षा एवं आर्थिक सहयता संबधित कोई घोषणा नहीं की गई ना ही पत्रकारों को कोरोना वारियर्स की लिस्ट में शामिल किया गया। जो पत्रकारों के लिए बहुत दुखद एवं मनोबल तोड़ने वाला कदम है। जंगाले ने बताया की सरकार द्वारा कोरोना वारियर्स के लिए 50 लाख का सुरक्षा बीमा किये जाने का फैसला स्वागत योग्य है परंतु वारियर्स की लिस्ट में पत्रकारों का ज़िक्र न होना अत्यंत दुखद है। कोरोना वायरस के खतरे के बीच जिस तरह से डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मी अपनी जान जोखिम में डाल कर अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे है वह सराहनीय है उन्हें सम्मान और सुरक्षा उपकरण के साथ ही सुरक्षा बीमा मिलना ही चाहिए। लेकिन यहां अफसोस कि बात ये है कि संसाधन विहीन होकर भी कोरोना वायरस के खतरे के बीच पत्रकारिता के दायित्वों का पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ निस्वार्थ भाव से अपना दायित्व निभाने वाले पत्रकारों को कोरोना वारियर्स की लिस्ट में नही जोड़ा गया। जिलाध्यक्ष उमेश जंगाले ने मांग की है की वैश्विक महामारी के दौरान अन्य सुविधाएं मिले बिना ही पत्रकार अपनी सेवाए दे रहे है। ऐसे मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कोरोना वारियर्स की लिस्ट में शामिल कर उन्हें तत्काल 1 करोड़ का जीवन सुरक्षा बीमा लागू किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article