जीआरपी थाना परिसर में कोरोना वायरस संक्रमण व लाॅक डाउन को लेकर सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जीआरपी थाना परिसर में कोरोना वायरस संक्रमण व लाॅक डाउन को लेकर सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न | New India Times

संपूर्ण लॉकडाउन के चलते मेघनगर रेलवे जीआरपी पुलिस थाने पर सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। शुक्रवार को देर रात की गई इस बैठक में जनता को और भी अधिक जागरूक कर लॉक डाउन को और भी अधिक सफल करने पर चर्चा की गई। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा इस बीमारी से कैसे की जाए इस पर बुद्धिजीवियों ओर पत्रकारों से चर्चा की गई।
इस बैठक में उपस्थित मेघनगर के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मेहबूब ने अपने उद्बोधन में कहा की शासन प्रशासन द्वारा बताए जा रहे नियम कायदे को अपनाते हुए उसका पालन कर शासन प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

जीआरपी थाना परिसर में कोरोना वायरस संक्रमण व लाॅक डाउन को लेकर सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न | New India Times

थाना प्रभारी ने कहा की जनता के सहयोग से ही हर काम सफल होते हैं इस संकट की घड़ी में हम और आपको मिलकर इस गंभीर बीमारी से जंग जीतना है और लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कर इसे हराना है।
इस अवसर पर नई दुनिया समाचार पत्र के पत्रकार श्री मनीष नाहटा जैन, न्यू इंडिया टाइम्स चैनल के ब्यूरो चीफ रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, सिंघम टाइम्स के ब्यूरो चीफ श्री सुनील डाबी, खबर 9 के जाकिर शेख, खबर हिंदी के श्री भूपेंद्र बरमंडलिया, समाजसेवी श्री राकेश खमेसरा, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मेहबूब सुलेमान, मोहम्मद ईनाल, आदि ने शिरकत की और अपनी बात रखी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.