मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोराना व लाॅक डाउन को लेकर की नियमित बैठक | New India Times

अशफ़ाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोराना व लाॅक डाउन को लेकर की नियमित बैठक | New India Times

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति की नियमित समीक्षा के दौरान जयपुर के रामगंज के साथ-साथ भीलवाड़ा, टोंक, चुरू, बीकानेर, झुंझुनु, जोधपुर, डूंगरपुर और दौसा जिलों में कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और संक्रमित मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में संक्रमण की स्थिति आमतौर पर नियंत्रण में है और संदिग्ध जगहों पर संक्रमित लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान तेज गति से चलाए जा रहे हैं।
जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में राशन की आपूर्ति तथा भोजन वितरण की स्थिति की समीक्षा की। बेसहारा और भोजन से वंचित लोगों तक राशन सामग्री अथवा पका हुआ भोजन पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। राज्य भर में चल रहे घर-घर स्वास्थ्य सर्वेक्षण को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप, अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री रोहित कुमार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री निरंजन आर्य, पुलिस महानिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह, खाद्य आपूर्ति सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन, सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी, जिला कलेक्टर जयपुर श्री जोगाराम, जयपुर पुलिस आयुक्त श्री आनंद श्रीवास्तव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.