साबिर खान/परवेज़ आज़मी, मुबारकपुर/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ठ्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वंत्रत देव सिंह के आदेशानुसार कोरोना को लेकर लागू की गई लाॅक डाउन से प्रभावित लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए बूथ स्तर के पदाधिकारी से कहा कि अपने स्तर से सभी लोगों की मदद करें, कोई भूखा न रहे। उनमें से एक नेक दिल इंसान मोहम्मद सद्दाम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश ने सोचा जो भूख से परेशान है उनके घरों तक राहत सामग्री भोजन हेतु पहुँचाने का कार्य किया जाए। मोहम्मद सद्दाम ने कहा जब तक लॉकडाउन रहेगा हमारी कोशिश रहेगी कि हर घर तक राहत सामग्री भोजन हेतु पहुँच जाए
साथ में परवेज़ आज़मी जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, सुदामा गोंड नगर अध्यक्ष भाजपा, इस्माइल फारूकी जिला महामंत्री युवा मोर्चा, बृजेश चौरसिया, नसीर हैदर जिलामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, राजू गोंड, गौहर अली जिला मीडिया प्रभारी, विपिन मौर्या, ध्रुव चौरसिया सभासद, आमिर नोमानी जिलामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, हसन नसीम जिलामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, जावेद अख्तर आदि लोग उपस्तिथ रहे।
आज 03 अप्रैल 2020 को भोजन की 850 पैकेट पूरे मुबारकपुर विधानसभा में मोहल्ला कटरा, पुरानी बस्ती, पूरा रानी, पूरा खिजिर, हुसेनाबाद, शहीद नगर, गजहड़ा, इस्लामपूरा आदि जगहों पर वितरण किया गया।
