अन्य राज्यों से भी पैदल आ रहे मजदूर श्रमिकों को भोजन के साथ वाहन भी मुहैया करा रहे हैं समाजसेवी | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अन्य राज्यों से भी पैदल आ रहे मजदूर श्रमिकों को भोजन के साथ वाहन भी मुहैया करा रहे हैं समाजसेवी | New India Times

झाबुआ जिले के लोकप्रिय समाजसेवी सुरेशचंद पूरणमल जैन एवं राजेश पूरणमल जैन द्वारा फुटतालाब मंदिर परिसर में विशाल टेंट लगा कर बाहर से पैदल आने वाले समस्त मजदूर, गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब मंदिर की भोजन शाला में इसके लिए दिनभर भोजन बनाया जा रहा है।यहां पर सैनिटाइजर तथा हाथ धोने के लिए पानी हेतु पुरे टैंकर की व्यवस्था की गई है।

अन्य राज्यों से भी पैदल आ रहे मजदूर श्रमिकों को भोजन के साथ वाहन भी मुहैया करा रहे हैं समाजसेवी | New India Times

बाहर से आने वाले पैदल मजदूरों के विश्राम हेतु भी सुविधाएं की गई है। यहां भोजन के बाद उन्हें बस तथा अन्य वाहनों द्वारा अपने-अपने घरों तक पहुंचाने की निशुल्क व्यवस्था भी की जा रही है।समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन एवं रिंकू जैन ने बताया कि लॉक डाउन के चलते गुजरात और राजस्थान से पैदल आ रहे सैकड़ों लोगों को यहां भोजन के पैकेट देकर निशुल्क देकर ओर वाहनों से मध्य प्रदेश के ग्वालियर, राजगढ़, बोरी टांडा,भैंसोला चौपाटी, रानीसींग सहित राजस्थान के कई ग्रामों में यहां से भेजा जा चुका है।
देश के विभिन्न क्षेत्रों में जाने के लिए निशुल्क वाहन व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग यहां आ रहे हैं।
जैन ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के अलावा स्थानीय जरूरतमंदों तथा लॉक डाउन में सेवा दे रहे समाजसेवियों,
पुलिस प्रशासन व नगर परिषद् कर्मचारियों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई है।

अन्य राज्यों से भी पैदल आ रहे मजदूर श्रमिकों को भोजन के साथ वाहन भी मुहैया करा रहे हैं समाजसेवी | New India Times

पिछले 5 दिनों से गुजरात और राजस्थान से पैदल आ रहे श्रमिकों के चेहरे ऐसी विषम परिस्थितियों में निशुल्क भोजन व वाहन की सुविधा पाकर खिल उठे।
अलीराजपुर से पैदल आए 18 श्रमिकों में सबसे बुजुर्ग रामबाबू ने बताया कि हम लोग आलीराजपुर जिले में छात्रावास निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे हम राजस्थान के है।
बंद के कारण हम सभी बहुत चिंतित थे।
घर पहुंचने के लिए साधन की कोई आस नजर नहीं आ रही थी। ऐसी विकट परिस्थितियों में भोजन तथा वाहन की व्यवस्था करने वाले हमारे लिए भगवान के दूत बनकर आए हैं।
इनके सहयोग से ही हम अपने घर सकुशल पहुंच सकेंगे भगवान इन्हें खुश रखे।
झाबुआ जिले के थांदला के एसडीओपी श्री मनोहर सिंह गवली की भी जनता से अपील की है कि घर पर रहें स्वस्थ रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.