सुफियान सिद्दीकी, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेशानुसार पूरा देश लॉकडाउन है वहीं देशभर से अलग अलग तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। मगर कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जो अबतक आपके सामने नहीं आई हैं।
राजधानी भोपाल के जहाँगीराबाद क्षेत्र में एक बाज़ार ऐसा हैं जहां पशु-पक्षियों को बेचा जाता था, कोरोना के चलते लॉकडाउन होने से बाज़ार बंद हैं। हज़ारों की तादाद में पशु-पक्षी उन दुकानों में बंद हैं जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ना तो पशु-पक्षियों तक खाना पहुंचने का इंतज़ाम है ना पानी। पता नहीं वो बेज़ुबान आज़ाद परिंदे आज इस बंद में कैसे सांस ले पा रहे होंगे।
इस ख़बर के माध्यम से सरकार और ज़िला प्रशासन, पुलिस विभाग से अनुरोध है कि तत्काल प्रभाव से उन बेज़ुबान पशु-पक्षियों को आज़ाद कराया जाए या उनके खाने पीने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

Unhe azaad kraya jae plz