होम कोरोनटाइन मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी नजर: सिविल सर्जन डॉ शकील अहमद खान | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

होम कोरोनटाइन मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी नजर: सिविल सर्जन डॉ शकील अहमद खान | New India Times

सिविल सर्जन एवं कोरोना वायरस को लेकर प्रभारी बनाए गए डॉक्टर शकील अहमद खान ने बताया कि जिला कलेक्टर बुरहानपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 200 से अधिक लोगों को होम कोरोनटाइन किया गया है। विदेश से आए 26 प्रवासियों पर भी विभाग की कड़ी नजर है। उन्हें भी होम कोरोनटाइन कर उनकी भी सावधानीपूर्वक विशेष निगरानी की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ शकील अहमद खान ने बताया कि देश में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद से ही इस के प्रति हमारे यहां विशेष रूप से नजर रखी जा रही है । मध्य प्रदेश के बाहर से अपने घर लौटने वालों को भी होम कोरोनटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंचकर और अस्पताल बुलाकर उनकी निगरानी कर रहा है। इस से अतिरिक्त कुछ भी नहीं है। अब तक बुरहानपुर जिले का या बाहर से आए किसी व्यक्ति को संक्रमित नहीं पाया गया है। सिविल सर्जन डॉ शकील अहमद खान ने बुरहानपुर वासियों से अपील की है कि वह लॉक डाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करें, सतर्क रहें, स्वस्थ रहें, खुद भी बचे, लोगों को भी बचाएं और जिला प्रशासन को उन की व्यवस्थाओं में सहयोग करें। अब तक अपना बुरहानपुर पूरी तरह से कोरोना वायरस मुक्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.