त्रिवेंद्र जाट/परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ओबीसी महासभा के संस्थापक ओबीसी विजय कुमार, राष्ट्रीय संरक्षक ओबीसी वैभव सिंह, राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी धर्मेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी अरविंद दांगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी पुष्पराज पटेल की सहमति से महेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा मध्य प्रदेश की अनुशंसा पर संभागीय अध्यक्ष सागर ओबीसी प्रदीप चौरसिया के द्वारा ओबीसी महासभा का जिला अध्यक्ष महेंद्र पटेल (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवरी) को नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्त होने पर समाज में उत्साह का माहौल रहा और नगर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा बधाई दी गई। इस दौरान महेंद्र खल्ला, मनोज स्वामी, नितिन ठाकुर, संजय बृज पुरिया, राकेश यादव, त्रिवेन्द्र जाट, सुनील जैन, मोबीन खान सहित नगर के नागरिकों ने उन्हें बधाई दी।
