तालाब से मिट्टी निकालने गई तीन बालिकाओं की डूबकर मौत | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

तालाब से मिट्टी निकालने गई तीन बालिकाओं की डूबकर मौत | New India Times

रिसिया थाना क्षेत्र के उत्तमापुर गांव में दोपहर करीब 2 बजे तालाब से मिट्टी निकालने गई तीन बालिकाओं की पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में जाकर डूब कर मौत हो गई। बालिकाओं को डूबता देख बच्चे ने मामले की सूचना गांव पहुंचकर परिजनों की दी लेकिन जब तक परिजन पहुंचेन तब तक बालिकाएं तालाब में डूब चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तालाब से शवों को निकाला। मामले की सूचना पर एसडीएम सदर व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर परिवार को सहारा बंधाया।पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

तालाब से मिट्टी निकालने गई तीन बालिकाओं की डूबकर मौत | New India Times

मंगलवार दोपहर को रिसिया थाना क्षेत्र के उत्तमापुर गांव निवासी साइमा (9) पुत्री बशीर खान, हीना (12) पुत्री रियाज, शमा (10) पुत्री भोले खान मदरसे से पढ़ कर लौटीं इस दौरान तीनों बच्चियां घर से गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित तालाब पर मिट्टी निकालने के लिए गई थीं इसी दौरान पैर फिसलने के चलते तीनों बालिकाएं तालाब की गहराई में चली गईं और डूबने लगीं, पास खड़े एक बच्चे ने बालिकाओं को डूबता देख गांव भागकर परिजनों को मामले की सूचना दी लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचते तब तक बालिकाएं पूरी तरह डूब चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों बच्चियों का शव तालाब से निकाला। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर, एसएचओ रिसिया पीपी पाण्डेय मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिवार के लोगों को सहारा दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

By nit