एमआईएम पार्टी में उत्पन्न विवाद को खत्म करने के लिए विवादित पदाधिकारियों को किया गया पद मुक्त | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमआईएम पार्टी में उत्पन्न विवाद को खत्म करने के लिए विवादित पदाधिकारियों को किया गया पद मुक्त | New India Times

एमआईएम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नईम अंसारी के हस्ताक्षर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश सचिव एमआईएम एडवोकेट सोहेल अंसारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में विभिन्न जिलों एवं संभागों में नई नियुक्ति के संबंध में कार्यकर्ताओं के मध्य मतभेद के कारण असंतोष उत्पन्न हो रहा था एवं पार्टी से पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी से दूर हो रहे थे। उक्त कारणों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय महासचिव से चर्चा के उपरांत दिनांक 2 मार्च 20 को प्रदेश कार्यालय इंदौर में प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग बुलाई एवं उसमें परस्पर चर्चा उपरांत सभी जिला व संभाग अध्यक्षों को अपने पदों से मुक्त कर दिया गया एवं आगे जो जिलाध्यक्ष अच्छा कार्य कर रहे थे, उन्हें अति शीघ्र नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा एवं जिन जिलों व संभागों में जिला अध्यक्ष व संभाग अध्यक्षों को लेकर असंतोष की स्थिति थी, वहां समस्त कार्यकर्ताओं से परस्पर विचार-विमर्श पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी की आम सहमति से नवीन नियुक्ति की जावेगी। प्रदेश सचिव अधिवक्ता सोहेल हाशमी के अनुसार इस प्रकार सबसे विवादित संभाग अध्यक्ष डॉक्टर फरीद डॉक्टर फरीद क़ाज़ी को भी पद मुक्त कर दिया गया है एवं उसके द्वारा की गई सभी नियुक्तियां निरस्त कर दी गई हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में बुरहानपुर से प्रदेश सचिव एडवोकेट सोहेल हाशमी, जबलपुर से सह सचिव सरफराज खान, भोपाल से अब्दुल अजीम चांद,उज्जैन से जावेद अंसारी, इंदौर से प्रदेश प्रवक्ता विजय जाटव, शाजापुर से डॉ आबिद अली मदनी विशेष रूप से उपस्थित थे एवं उक्त निर्णय सभी सदस्यों द्वारा आम सहमति से लिए गए।

By nit