जिकरा में आयोजित बाल सम्मेलन में बिखरे खाद्य संस्कृति के रंग, बंजारा गीतों पर थिरके स्नेहदीप गरुड़ | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जिकरा में आयोजित बाल सम्मेलन में बिखरे खाद्य संस्कृति के रंग, बंजारा गीतों पर थिरके स्नेहदीप गरुड़ | New India Times

भारत में रंगों के त्योहार होली की अलग-अलग सामाजिक मान्यताएं हैं। देश के विभिन्न इलाकों में होली को कुदरत के प्रति अहोभाव के रूप मे मनाया जाता है। जामनेर तहसील के बंजारा गांवों में भी होली का जश्न कुछ इसी अंदाज में मनाया गया। लोढ़री तांडा में बंजारा समुदाय द्वारा आयोजित इस होली पर्व में शरीक होने पधारे राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवा नेता स्नेहदीप गरुड़ ने ग्रामीणों के साथ होली मनाई। अनेक रंगों के बौछार और बंजारा गीतों की धुन पर स्नेहदीप ने सामूहिक नृत्य का आनंद लिया।

जिकरा में आयोजित बाल सम्मेलन में बिखरे खाद्य संस्कृति के रंग, बंजारा गीतों पर थिरके स्नेहदीप गरुड़ | New India Times

गोद्री गांव में समाजसेवी मदन जाधव के निवास पर आयोजित होली उत्सव में वी पी पाटिल, संदीप नेरिया समेत अन्य प्रतिष्ठितों ने होली उत्सव में शिरकत की। वहीं होली की पूर्वसंध्या पर जामनेर की जिकरा इंग्लिश मीडियम तथा उर्दू स्कूल में बाल संमेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में स्कूल के छात्रों द्वारा बनाए गए अनेक पकवानों को मंच प्रदान किया गया। इस खाद्य संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन संस्था के सचिव जाकिर शेख ने किया। संस्था के मुखिया रहीम शेख ने इस आयोजन को होली के उपलक्ष्य में रंगों के संग खाद्य संस्कृति की छटा बिखेरने वाली अनूठी पहल बताया।

जिकरा में आयोजित बाल सम्मेलन में बिखरे खाद्य संस्कृति के रंग, बंजारा गीतों पर थिरके स्नेहदीप गरुड़ | New India Times

सम्मेलन में सभी छात्रों ने बेहद लजीज पकवानों को खुद अपने हाथों से बनाया था। आयोजन की सफलता के लिए प्रधानाध्यापक असलम खान, शिरीन खान, मोहम्मद शमी, आसिफ अजीज, सादिक पटेल, अनीस खान, अंजुम सैय्यद, समीर खान, मीर शिफा, नाजमीन शेख, आफरीन मिस, तोहसिन मिस, महेविश मिस, आसिया मिस , सायना मिस , अनम मिस , नूरी मिस समेत सभी कर्मीयो ने योगदान दिया !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.