मध्यप्रदेश हज वेल्फेयर सोसायटी शाखा बुरहानपुर के तत्वधान में 15 मार्च 2020 को होगा एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश हज वेल्फेयर सोसायटी शाखा बुरहानपुर के तत्वधान में 15 मार्च 2020 को होगा एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन | New India Times
फाइल फोटो

मध्य प्रदेश हज वेल्फेयर सोसायटी शाखा बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी ने बताया कि मध्य प्रदेश हज वेल्फेयर सोसायटी शाखा बुरहानपुर के तत्वधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मार्च 2020 को दानिश उर्दू स्कूल, दाऊद पुरा, बुरहानपुर में प्रातः 10:00 बजे से शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के मुतवल्ली सैय्यद तिलत तमजीद की अध्यक्षता में एवं प्रदेश अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में हाजियों का स्वागत एवं सम्मान करने के साथ प्रसिद्ध धार्मिक उलेमाओं के माध्यम से उन्हें हज का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा हज मार्गदर्शिका की पुस्तिका भी वितरित की जाएगी। इस अवसर पर हज के मैदान में हर तरह से अपनी सेवा दे रहे 5 सेवकों का प्रोत्साहन स्वरूप स्वागत एवं सम्मान कर उन्हें निशान-ए- यादगार मोमेंटो भेंट किया जाएगा। मध्य प्रदेश हज वेल्फेयर सोसाइटी शाखा बुरहानपुर के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिले के समस्त हाजियों से इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने की एवं शिविर का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.