अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही देशवासियों के बीच एकता, भाईचारे एवं सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने कार्यों में अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन राजकुमार चौधरी, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार सिंह, आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

