होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कसी कमर | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कसी कमर | New India Times

प्रशासन ने होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। अकबरपुर कोतवाली शहर क्षेत्र के कस्बा शहजादपुर चौकी में शनिवार शाम 5:00 बजे शांति पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमें अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
शहजादपुर चौकी में आयोजित बैठक में सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान ने लोगों से कहा कि होली के त्योहार को आपसी प्रेम और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करें। उन्होंने कहा कि होली खेलते समय कुछ युवा कपड़े निकालकर नंगे हो जाते है जो गलत है। ऐसे शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक में अकबरपुर कोतवाल अमित सिंह, शहजादपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह, ने भी लोगों से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे से मनाएं गंगा जमुनी तहजीब को लेकर जिस तरह वर्षों से चली आ रही है अकबरपुर शहजादपुर क्षेत्र की जनता उसी तहजीब से त्यौहार को मनाएं सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान ने कहा कि शराब का सेवन ना करें शांति तरीके से बनाएं हुड़दंग गई ना करें। होलिका दहन से लेकर होली समापन तक पुलिस की पैनी नजर रहेगी हर गतिविधियों पर। इस मौके पर खलिकु, नसीम अंसारी, सज्जाद राइन, हाजी जमाल इराकी आदि लोगों ने बैठक में शिरकत की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.