मौत बनकर आई कांच, खुशी गम में तब्दील | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​मौत बनकर आई कांच, खुशी गम में तब्दील | New India Timesबीकानेर शहर के हनुमान हत्था इलाके में एक नए घर में ग्रह प्रवेश का आयोजन चल रहा था। नाते-रिश्तेदार आए हुए थे। घर के आंगन में हवन हो रहा था। मोहल्ले और परिवार की औरतें गीत गा रही थी। मोहल्ले में खुशी का माहौल था वहीं दोपहर में सन्नाटा पसरा था। हर कोई दुखी, चिंतित नजर आया। वजह थी कार्यक्रम में शामिल होने आई एक महिला पर रेलिंग का शीशा टूट कर गिरा और उसकी मौत हो गई। हनुमान हत्था गली नंबर दो में बाबूलाल राजपुरोहित के मकान में कार्यक्रम था। उनके घर के सामने रहने वाली जमनादेवी (38) मांगूसिंह राजपुरोहित भी शामिल होने गई थी। करीब साढ़े दस बजे घर के आंगन में सीढिय़ों की रेलिंग पर लगा शीशा आकर जमनादेवी की जांघ पर गिर गया, जिससे खून बहने लगा। अचानक हुई घटना से सभी हतप्रभ रह गए। घर-परिवार व रिश्तेदार धार्मिक अनुष्ठान को छोड़कर घायल महिला को लेकर पीबीएम के ट्रोमा सेंटर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।​

मौत बनकर आई कांच, खुशी गम में तब्दील | New India Timesजमनादेवी अपनी दो बेटियों के साथ कार्यकम में गई थी। वह हवन में आकर बैठी तब वहां बैठी औरतों ने पूछा देर कैसे कर दी। उसका जवाब था घर का काम निबटा कर आई हूं। हवन के बाद वापस घर जाऊंगी बाकी काम वह भी निबटाना है जबकी होनी को कुछ और ही मंजूर था ….

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.