संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ तिरला द्वारा मुख्यमंत्री के धार जिला आगमन पर सौंपा जाएगा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ तिरला द्वारा मुख्यमंत्री के धार जिला आगमन पर सौंपा जाएगा ज्ञापन | New India Times

आज संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ तिरला द्वारा प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तिरला परिसर में चल रहा है। इसी के तहत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि धार जिले के डही में माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन पर ब्लॉक तिरला के समस्त अतिथि शिक्षक उपस्थित होकर कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान वचन पत्र में अतिथि शिक्षकों को नियमित करने का वचन दिया था और अपने वचन पत्र के अनुसार अतिथि शिक्षकों को गुरूजी के तर्ज पर नियमित करने का वचन दिया था। इसी के तहत जिला संगठन के आह्वान पर उपस्थित होकर मुख्यमंत्री को अपना वचन पत्र के वादे को पूरा करने के लिए ज्ञापन सौंपा जायेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला संगठन मंत्री सचिन प्रजापत, गजेन्द्र ठाकुर, नितिन शर्मा, सियाराम डावर, सखाराम, शुभम शर्मा, गोविंद डावर, कमलेश गिर, कमलेश मुकाती, बहादुर वसुनिया, विनोद पटेल, नरेंद्र जाट, विक्रम जाट, अभय अचाले, रामसिंह सिगारे, विक्रम कटारे आदि अनेक अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।

By nit