"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" के स्टीकर का कलेक्टर ने किया विमोचन | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" के स्टीकर का कलेक्टर ने किया विमोचन | New India Times

शासन के महत्वपूर्ण अभियान ‘‘बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं‘‘ अभियान के अंतर्गत इस योजना का समग्र लक्ष्य बेटी के जन्म का उत्सव मनाना तथा उन्हें शिक्षा दिलवाना है। इस अभियान को और सशक्त एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जिला कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल द्वारा गत दिवस महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया था कि बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं स्टीकर तैयार करवायें, जिसके परिपालन में आज इन स्टीकरों का कलेक्टर राजेश कुमार कौल द्वारा विमोचन किया गया। उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अधिकारी अपने शासकीय वाहन में स्टीकर लगवाना सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.