अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

विधानपरिषद सदस्य बासुदेव यादव ने प्रमुख सचिव को पत्र सौंप कर थाना उतराव गांव जलालपुर (शिवपुर) कक्षा 4 के छात्र आशीष पाल पुत्र राम आसरे जिसके दबंगों ने दोनों हाथ काट कर अपाहिज कर खेत के पास तालाब में फेंक दिया था। बासुदेव यादव ने उसके परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए पच्चीस लाख का मोआवज़ा और उच्चस्तरीय जाँच की मांग की। बासूदेव यादव दो दिन पूर्व आशीष पाल को देखने अस्पताल भी गए। उन्होंने बताया कि योगी सरकार में राम राज्य की बात तो बहुत होती है लेकिन हक़ीक़त में प्रदेश में जंगलराज क़ायम है।पुलिस फरियादियों को टरका कर अपना पल्ला झाड़ने में लगी रहती है, यही कुछ आशीष पाल के साथ भी हुआ।जब घटना का शिकार हुए आशीष पाल के पिता राम आसरे तहरीर लेकर उतराँव थाना पहुँचे तो उनसे हण्डिया थाना जाने को कहते हुए डपट कर भगा दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक से वार्ता करने पर 21 फरवरी को शाम 5:25 पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ घटना को ट्रेन दुर्घटना दिखा दिया गया जबकि आशीष पाल के शरीर में कहीं और चोट के निशान भी नहीं हैं जो दबंगो द्वारा की गई घटना को छूपाने और वीभत्स अपराधिक घटना को दूर्घटना बता कर अपराधियों को संरक्षण देते हुए ग़रीब परिवार के साथ अन्याय किया जा रहा है।
महानगर मीडिया प्रभारी सैय्यद मो० अस्करी ने बताया बासुदेव यादव जी ने प्रमुख सचिव को सौंपे पत्र में उच्चस्तरीय जाँच के साथ दोषियों को कड़ी सज़ा और ग़रीब परिवार की आर्थिक स्थिति के देखते हुए 25 लाख रुपये मुआवज़ा देने की मांग की है।
