धौलपुर जिला के थाना कंचनपुर पुलिस ने 4 स्थाई वारण्टियों को किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला के थाना कंचनपुर पुलिस ने 4 स्थाई वारण्टियों को किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर (ग्रामीण) सैंपऊ श्री विजयकुमार सिंह आरपीएस के निकट सुपरीवीजन मे वांछित अपराधियों एवं वारण्टियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 20.02.2020 थाना कंचनपुर पुलिस को 4 स्थाई वारण्टियों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छाव ने बताया कि आज दिनांक 20.02.2020 को बालकृष्ण उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना कंचनपुर के नेतृत्व में थाना कंचनपुर पुलिस ने चार स्थाई वारण्टियों शशीकपूर पुत्र नेमीचन्द, रामू पुत्र नेमीचन्द, पूरनदेई पत्नी नेमीचन्द जाति जाटव निवासी अंगलाल का पुरा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को आमदा स्थाई वारण्ट सरकार बनाम शशीकपूर वगैरह कोर्ट केस नम्बर 246/10 एफआईआर नम्बर 227/09 थाना कंचनपुर न्यायालय एमजेएम बाडी में और बबलू उर्फ बीरपाल सिंह पुत्र फतेसिंह जाति कुशवाह निवासी पाये का पुरा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को आमदा स्थाई वारण्ट सरकार बनाम ञानी कोर्ट केस नम्बर 538/18 एफआईआर नम्बर 129/08 थाना कंचनपुर न्यायालय थे नम्बर-3 बाडी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि तीन स्थायी वारंटी शशीकपूर, रामू व पूरनदेई 2010 से पुलिस से बचने के लिए मध्यप्रदेश में रह कर मजदूरी कर रहे थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article