गायत्री परिवार की ओर से फूल बाग में चल रहे 24 कुंडीय महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का रविवार को हुआ समापन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गायत्री परिवार की ओर से फूल बाग में चल रहे 24 कुंडीय महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का रविवार को हुआ समापन | New India Times

गायत्री परिवार की ओर से फूल बाग में चल रहे 24 कुंडीय महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर गायत्री परिवार की ओर से आओ गढ़े संस्कार पीढ़ी अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को मंत्रोचार में शामिल किया। दरअसल इसका मकसद गर्भ में पलने वाले शिशु में संस्कार आएं और वह संस्कारवान और चरित्रवान बने।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और ग्वालियर जोन के आईजी श्री राजा बाबू सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

एडीजीपी श्री राजा बाबू सिंह ने इस अवसर पर कहा हिंसा और विखंडन की प्रवृत्ति समाज में तेजी से बढ़ रही है ऐसे में आज जरूरत है समाज संस्कारवान और चरित्रवान बने उन्होंने कहा जब पति-पत्नी में यह भाव पैदा होगा कि उनका होने वाला बच्चा घर परिवार समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें तभी बच्चे में संस्कार आएंगे।
उन्होंने इस अवसर पर कहा गर्भवती महिलाएं सात्विक आहार लें और सात्विक विचार रखें कोशिश करें शांत रहें।
उन्होंने गर्भवती माताओं से कहा गर्भस्थ शिशु में अच्छे संस्कार आए इसके लिए माताएं गीता और भागवत भी पढ़े।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजीपी श्री राजा बाबू सिंह ने समाज को संस्कारित करने के गायत्री परिवार के अभियान की सराहना भी की।

By nit