राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग सागर के अंतर्गत संघ दृष्टि से बनाए गए रहली जिले के देवरी खंड में व्यवसाई श्रेणी का तीन दिवसीय विशाल शिविर आयोजित किया जा रहा है। जो देवरी से रहली मार्ग पर स्थित एक निजी कॉलोनी में आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है और संघ कार्यकर्ता इस कार्य में जुटे हुए हैं। यह शिविर 15 फरवरी शनिवार से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। रहली जिले के खंड देवरी में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में रहली जिले के स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। इस शिविर का उद्देश्य रहली जिले के गठन के बाद जिले का पहला एकत्रीकरण किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य व्यवसाई श्रेणी के लोगों को राष्ट्रवाद से जोड़ना है जिसके पथ संचलन की तैयारियां जोरों पर हैं और अभ्यास करते स्वयंसेवक विशाल पथ संचलन किये।
