तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
रायसेन में जिला सहकारी बैंक के सामने किसानों ने अपने गेहूं के पैसे बैंक से न मिलने पर रायसेन-विदिश मेन रोड जाम कर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
मिली जानकारी के मुताबिक किसान गेहूं की तुलाई के बाद पैसों को लेकर बैंक में पैसा निकालने गए थे, मगर बैंक द्वारा केश उपलब्ध नहीं है कहकर किसानों को पैसे देने को मना किया गया जिससे किसान उत्तेजित हो गए और उन्होंने रायसेन- विदिशा मेन रोड पर जाम लगा कर बंद दिया। सूचना मिलने उच्च प्रशासनीक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा कर ने जाम खत्म कराया।
किसानों का कहना है कि हमारा पेमेंट भुगतान जल्द से जल्द होना चाहिए जो कि बैंकों द्वारा नहीं किया जा रहा है जिस कारण जाम लगाने की नौबत आई। प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत भुगतान कराने का आश्वासन किसानों को दिया जिसके बाद किसानों ने जाम को हटा लिया। सहकारी बैंक में ही किसान का खाता होगा तभी भुगतान होगा यह कहकर किसानों से सहकारी बैंक में खाते खुलवाए जा रहे थे, उस समय मीडिया टीम ने महाप्रबंधक आर के हजारी से बात की थी और उनको बताया था कि ऐसे में आगे चलकर बहुत दिक्कत होगी और चक्काजाम की स्थिति बनेगी, जो अब सामने आ रही है। उस समय किसानों को जिला सहकारी बैंक में खाता खुलवाने के लिए मजबूर किया गया था हालांकि बाद में फिर बैंक की ने अपना यह आदेश वापस ले लिया था और कहा था कि किसानों को जरूरी नहीं है कि सरकारी बैंक में ही खाता हो तभी पेमेंट होगा। किसान का खाता किसी भी बैंक में होगा तो भी पेमेंट हो जायेगा।
