पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर महिला शक्ति दल ने युवती को अश्लील कॉल व मैसेज करने वाले दो युवकों को मुरैना से किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर महिला शक्ति दल ने युवती को अश्लील कॉल व मैसेज करने वाले दो युवकों को मुरैना से किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी सजगता से कार्य कर रही है। पिछले दिनों धौलपुर पुलिस अधीक्षक से शहर की एक युवती ने मिलकर उसके मोबाइल नम्बर पर अज्ञात नम्बरों से अश्लील कॉल व मैसिज आने की शिकायत कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की थी। युवती मानसिक तौर पर बहुत अधिक परेशान थी। पुलिस अधीक्षक मृदुल मृदुल कच्छावा ने परेशान युवती की व्यथा को गम्भीरता से लेते हुए महिला शक्ति दल को इस सम्बन्ध में योजनाबद्ध तरीके से अश्लील कॉल व मैसिज करने वालों की पहचान कर उन्हें सबक सिखाने के निर्देश दिये थे। जिसके बाद आज दिनांक 03.02.2020 को महिला शक्ति दल की कानि. सुमन ठाकुर, कानि. प्रीति परमार, कानि. सुलेखा, कानि. संध्या, कानि. हेमलता परमार ने युवती की मदद से मुरैना मध्यप्रदेश के रहने वाले दो आरोपी युवकों को जाल बिछा कर शहर के एक होटल में बुलवा कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि लड़कियों व महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, धौलपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article