वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ला ने अभियान चलाया है। अभियान के तहत मोहम्मदी के दिलावलपुर ग्राम के पास ओवरलोड वाहनों की एसडीएम स्वाति शुक्ला ने चेकिंग की और बलरामपुर चीनी मिल की इकाई कुम्भी से ओवरलोड सात ट्रकों का एसडीएम स्वाति शुक्ला ने चालान कटवाया और ओवरलोड वाहनों के संबंध में आरटीओ को कार्यवाही हेतु रिपोर्ट भी भेजी है। क्षेत्र में चल रहे ओवरलोड वाहनों से कई बार हो चुके बड़े हादसे को लेकर एसडीएम स्वाति शुक्ला ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके।

मोहम्मदी क्षेत्र में ओवर हाइट भरे गन्ना ट्रकों के खिलाफ एसडीएम स्वाति शुक्ला का ठोस कदम कुंभी चीनी मिल के लिए जा रहे ओवर हाइट गन्ना भरे ट्रकों को स्वयं ऊपर से गन्ने की गट्ठर गिरते देख एसडीएम ने अपने तेवर सख्त करते हुए 7 ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की और आरटीओ को जांच के लिए भेजी। इस कार्रवाई से चीनी मिल अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। एसटीएम स्वाति शुक्ला ने बताया किसी की जान से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा, अगर मिल अधिकारियों द्वारा सुधार नहीं किया गया तो इससे भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
