अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; 
बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक पुलिस वैन एक गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई, जिसमें 7 पुलिस कर्मी और एक कैदी की मौत होईगई जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। घटना की पुष्टि सीतामढ़ी SP ने करते हुए ज्यादा कुछ बोलने से यह कह कर इंकार कर दिया कि मैं अभी हॉस्पिटल में हूं।

मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक गिट्टी लदा ट्रक एवं कैदी वैन की टक्कर में एक कैदी समेत चार पुलिसकर्मी की मौत घटनास्थल पर ही मौके पर हो गई जबकि अन्य चार पुलिस कर्मीयों का इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों का इलाज मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं घायलों के इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगा कर दूसरे साथी पुलिसकर्मी डॉक्टरों से उलझ गए। हंगामे को देखते हुए वहां के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सेवा ठप कर दी, लेकिन सूचना मिलने पर सीतामढ़ी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मामले को काबू में किया।
जानकारी के अनुसार दो कुख्यात अपराधी को सीतामढ़ी लाया जा रहा था जहां उन दोनों को कोर्ट में पेश होना था। भागलपुर सेंट्रल जेल से यह दोनों खूंखार अपराधी को पेशी के लिए सीतामढ़ी लाया जा रहा था।
वहीं लोगों ने आरोप लगाया है कि,शासन प्रशासन की लापरवाही के कारण बिहार में सड़क दुर्घटनाओं में ककमी नहीं आ रही है। आखिर ऐसे घटनाएं का जिम्मेवार कौन है ? इसे लेकर के स्थानीय लोगों में आक्रोश पाया जा रहा है।
