शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक उत्तर शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 दिनेश कुमार कौशल के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा के नेतृत्व में चल रही वाहन चोरो की धरपकड़ कार्यवाही मे दिनांक 20/01/2020 को थाना निशातपुरा पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सात दुकान हाउसिंग बोर्ड पर दो लड़के एक चोरी की मो.सा. बेचने की फिराक मे खड़े है।
सूचना की तस्दीक हेतु इंचार्ज थाना प्रभारी रतन सिंह द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिसमे सउनि बनवारी लाल, प्र.आर.533 जशवन्त सिंह चंदेल, आर.3498 राकेश मण्डलोई,आर.3856 सुधाकर आर.1377 नरेन्द्र तिवारी को शामिल किया गया । उक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान सात दुकान पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियों को एक चोरी के मोटर साईकिल होण्डा साईन MP04 YM1434 के पकड़ा आरोपियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद दानिश व असलम शाह बताया उक्त दोनो आरोपियों को थाना लाकर सख्ती से पूछताछ किया तो आरोपी भोपाल शहर के अलग- अलग स्थानों से 11 मोटर साईकिल और चोरी करना स्वीकार किया।
उक्त चोरी के मोटर साईकिलों को आरोपी अपने घर कपिला नगर के पास मे खाली प्लाट, पीपुल्स अस्पताल की पार्किंग, दशहरा मैदान पर रखते थे, जिसे इकट्ठा करने के बाद बेचते थे।
प्रकरण मे पूछताछ के दौरान आरोपी मो.दानिश व असलम शाह द्वारा उक्त मोटर साईकिलों को थाना एम.पी.नगर, श्यामला हिल्स, हबीबगंज, मंगलवारा, तलैया, निशातपुरा क्षेत्र से चुराया जाना बताया है।
चोरी करने वाले बदमाशो के नाम पते
- मोहम्मद दानिश पिता मोहम्मद युसुफ उम्र् 21 साल निवासी म.न.170 आदिल भाई का किराये का मकान रहीम सहारा बेकरी के पीछे वाली गली कपिला नगर करोंद भोपाल।
- असलम शाह पिता हलीम उर्फ हम्मू शाह उम्र 23 साल निवासी ग्राम सबदलपुर थाना पथरिया जिला विदिशा हाल- म.न.02 गुड्डू भाई का मकान वकील कालोनी जेल रोड करोंद थाना निशातपुरा भोपाल। आपराधिक रिकार्ड
मोहम्मद दानिश पिता मोहम्मद युसुफ उम्र् 21 साल निवासी म.न.170 आदिल भाई का किराये का मकान रहीम सहारा बेकरी के पीछे वाली गली कपिला नगर करोंद भोपाल - 404/18 294,323,506,427,34 भादवि निशातपुरा
- 918/19 294, 323, 324 भादवि निशातपुरा
3 45/2020 25 आर्म्स एक्ट निशातपुरा
बरामद मशरुका
12 मोटर साईकिल कीमत लगभग 3,20,000 रुपये मशरुका बरामद किया गया।
आरोपियों से बरामद वाहन
1 168/19 धारा 379 भादवि MP-04-MP-0428 निशातपुरा हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस
2 447/19 धारा 379 भादवि MP-04-MY-0893 निशातपुरा बजाज डिस्कवर
3 770/19 धारा 379 भादवि MP-39-MH-8752 निशातपुरा होण्डा साईन
4 1036/19 धारा 379 भादवि MP-04-QA-2471 निशातपुरा होण्डा साईन
5 60/2020 धारा 379 भादवि MP-04-SS-4167 निशातपुरा एक्टिवा
6 62/2020 धारा 379 भादवि MP-04-YM-1434 निशातपुरा होण्डा साईन
7 26/2020 धारा 379 भादवि MP-04-QB-2054 निशातपुरा होण्डा ड्रीम योगा
8 252/19 धारा 379 भादवि MP-04-NL-9886 एम.पी.नगर हीरो होण्डा स्पलेण्डर
9 300/19 धारा 379 भादवि MP-04-SW-4512 हबीबगंज एक्टिवा
10 145/19 धारा 379 भादवि MP-04-KM-6499 श्यामला हिल्स होण्डा साईन
11 250/19 धारा 379 भादवि MP-04-MX-5314 मंगलवारा बजाज डिस्कवर
12 37/2020 धारा 379 भादवि MP-04-NZ-5096 तलैया होण्डा साईनउक्त सराहनीय कार्य मे इंचार्ज थाना प्रभारी श्री रतन सिंह, सउनि बनवारी लाल, प्र.आर.533 जशवन्त चंदेल, प्र.आर.2158 गोपाल पटेल, आर.3498 राकेश मण्डलोई,आर.3856 सुधाकर आर. 3406 विनिष, आर.1377 नरेन्द्र तिवारी, आर.3245 महेश दांगी, आर.764 सुन्दर सिंह राजपूत,सैनिक 346 कल्लू गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
