नफ़रत के इस माहौल में भोपाल की हिंदू मुस्लिम महिलाओं ने बिना भेदभाव के सीएए एवं एनआरसी के विरोध में एक साथ रखा रोज़ा और उपवास | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

नफ़रत के इस माहौल में भोपाल की हिंदू मुस्लिम महिलाओं ने बिना भेदभाव के सीएए एवं एनआरसी के विरोध में एक साथ रखा रोज़ा और उपवास | New India Times

भोपाल के इक़बाल मैदान में सीएए एवं एनआरसी के विरोध में 1 जनवरी से चल रहे सत्याग्रह में आज हिंदू मुस्लिम महिलाओं ने बिना भेदभाव के एक साथ एक सफ़ में बैठकर उपवास (तोड़ कर) इफ्तार कर गंगाजमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश कर देश में फैलाए जा रहे नफ़रत के सौदागरों को करारा जवाब दिया है।

नफ़रत के इस माहौल में भोपाल की हिंदू मुस्लिम महिलाओं ने बिना भेदभाव के सीएए एवं एनआरसी के विरोध में एक साथ रखा रोज़ा और उपवास | New India Times

सत्याग्रह में मौजूद महिलाओं का कहना है कि मोदीजी ने हमें फिर से मिलवा दिया है। जो नज़र हमारी एकता में लग गई थी आज चांद ने रोज़ा और उपवास के माध्यम से तुड़वा दिया है। लगभग हज़ार औरतें सत्याग्रह मे जमा हुईं और कविता, शायरी और अपनी तक़रीर/स्पीच से इक़बाल मैदान में इंकलाब ज़िंदाबाद के नारों से सत्याग्रह में ठंड के मौसम में हरारत भर दी। सभी ने मिलकर शाहीन बाग में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए भोपाल के इक़बाल मैदान को शाहीन बाग बनाने की घोषणा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article