रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के पेटलावद पुलिस थाना मद की जमीन पर राजस्व विभाग के दल के द्वारा किये गये सीमांकन और थाने की जमीन की सीमाओं की जानकारी होने के बाद मंगलवार को थाना प्रभारी दिनेश शर्मा के द्वारा अपने पुलिस जवानों के साथ मिलकर जमीन को अपने कब्जें में लेने की कार्रवाई प्रारंभ की।
पुलिस जवानों के साथ स्वयं थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और गड्डे खोदकर खम्भे गाड़े और खुली पड़ी भूमि को अपने कब्जें में लिया।
पक्के निर्माण को भी कब्जें में लेने की तैयारी
इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि राजस्व दल के द्वारा खुली भूमि के साथ साथ भूमि पर अवैध प्रकार से बडे एवं पक्के निर्माण कार्य करते हुए नगर के भू माफिया और भाजपा नेता कब्जा कर रखा है। अब दल के द्वारा इन निर्माण कार्यो को अवैध अतिक्रमण बता दिया गया है। ऐसी स्थिती में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने के बाद इन पक्के व अवैध निर्माण कार्यो को तोड़कर रिक्त भूमि का कब्जा लेने की कार्रवाई भी जल्द ही की जावेगी।
वहीं अतिक्रमणकारी नेता ने भी अपने अवैध व पक्के कब्जे को तोड़ने से बचाने के लिए जोड तोड़ की राजनिती शुरू कर दी है।
देखना यह है कि इस पुरे मामले में थाने की बेशकिमती करोड़ों की जमीन अतिक्रमण से मुक्त होती है या कोई जुगाड़ जमता है।
