साइकिल दिवस फिट इंडिया योजना अंतर्गत निकाली साइकिल रैली | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:साइकिल दिवस फिट इंडिया योजना अंतर्गत निकाली साइकिल रैली | New India Times

झाबुआ जिले के झकनावदा स्थित शासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को प्रातः में पुलिस चौकी झकनावदा के प्रधान आरक्षक उमेश पुरोहित द्वारा स्कूल प्रांगण में पहुंचकर यातायात सप्ताह की बच्चों को जानकारी दी एवं साथ ही चुने से रोड बनाकर बच्चों को दाएं बाएं चलने की जानकारी दी साथ ही बताया कि आप बड़े होकर भविष्य में भी यदि यातायात के बताए गए नियम पर चलोगे तो हमेशा दुर्घटना से तो बच ही सकोगे साथ ही अपने घर में जो भी टू व्हीलर वाहन चलाता है उनको भी हेल्मेट पहनकर वाहन चलाने की सलाह देवें।

साइकिल दिवस मनाया गया
शासकीय उत्कृष्ट बालक प्राथमिक विद्यालय मैं दोपहर 2:00 बजे मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही साइकिल दिवस के उपलक्ष में अखिल भारतीय फिट इंडिया मूमेंट के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर स्कूली छात्रों ने साइकिल रैली का आयोजन किया, जिसमें ग्राम पंचायत सचिव भीम सिंह कटारा, कुंवर सूर्य प्रताप सिंह राठौर, शिक्षक हेमेंद्र जोशी, सहायक सचिव गिरधारी भायल, शिक्षक कैलाश कटारा, शिक्षक रामनारायण डांगी सहित स्कूल स्टाफ ने साइकिल रैली को स्कूल प्रांगण से रवाना की उक्त रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली जिसमें स्कूली छात्रों एवं सूर्य प्रताप सिंह राठौर ने नगर वासियों को संदेश दिया कि आप डेली साइकिल चलाएं जिससे आपका शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही साथ ही वायु प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा क्योंकि वायु प्रदूषण से कई प्रयोग प्रकार की बीमारियां होती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article