परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर के मार्डन इंटरनेशनल स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा डाक्टरों द्वारा बच्चों का परीक्षण के दौरान प्रत्येक बच्चे की जानकारी स्कूल प्रबंधक को दी गई। स्वास्थ्य परीक्षण शासकीय अस्पताल देवरी में पदस्थ डाॅक्टर आर.एस.यादव एमबीबीएस एवं डाॅक्टर अजय ताम्रकार बीए एम एस द्वारा किया गया।परीक्षण के दौरान स्कूल के डायरेक्टर पीयूष साहू एवं आयूष साहू के साथ साथ स्कूल के प्रार्चाय के.एम. राजन उपस्थित रहे।
