मौलाना आज़ाद एकता समिति ने भोपाल के वार्ड 41 में CAA एवं NRC के ख़िलाफ़ चलाया हस्ताक्षर अभियान का दूसरा चरण | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मौलाना आज़ाद एकता समिति ने भोपाल के वार्ड 41 में CAA एवं NRC के ख़िलाफ़ चलाया हस्ताक्षर अभियान का दूसरा चरण | New India Times

CAA एवं NRC के विरोध में भोपाल के युवाओं ने आज मौलाना आज़ाद एकता समिति के तत्वाधान में वार्ड क्रमांक 41 में हस्ताक्षर अभियान का दूसरा चरण चलाया।

इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हफ़ीज़ ने कहा कि भोपाल में भाजपा लोगों को झूट बोल कर या डरा धमका कर मोदी जी के CAA के समर्थन में भेजे जाने वाले धन्यवाद पत्र पर हस्ताक्षर करवा रही है। इसी झूठ का पर्दाफ़ाश करने के लिए आज हमने वार्ड क्रमांक 41 बाग फ़रहतअफज़ा गेट के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया जो CAA के विरोध में था। इसको राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन के रूप में भेजा जाएगा जिसमें आज सैकड़ों की तादाद में क्षेत्र वासियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। इसअभियान का आयोजन मौलाना आज़ाद एकता समिति द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जावेद खान, अरशद खान, मो सईद, शहबाज़ अली, मो शाहिद, मो आमिर, मो नदीम, मो शोएब आदि लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.