अतिश दीपंकर ,पटना (बिहार), NIT; 
एक जुर्म को छुपाने के लिए किया गया दूसरा जुर्म, सौरभ कुमार हत्या कांड की गुत्थी सुलझी, दो हत्यारोपी गिरफ्तार | New India Times​ बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव के सौरभ कुमार की हत्या गांव से ही 100 गज की दूरी पर कर दी गयी थी जिसक गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।
 कहलगांव DSP रामानंद कुमार कौशल ने आज शाम प्रेस कांफ्रेंसरकर पत्रकारों को बताया कि ,3 अप्रैल 2017 को 3 साथी सौरव, अखिलेश एवं पंकज स्टेशन से उतरकर घर जा रहे एक व्यक्ति को रास्ते में ही रामसुंदर उच्च विद्यालय के पास हमला कर दिया था। बाद में अखिलेश एवं पंकज को ऐसा लगा कि, पीड़ित व्यक्ति द्वारा सौरभ को पहचान कर लिया गया है। कहीं सौरभ के चलते हम- दोनों ना फंस जाएं,  इस आशंका को लेकर अखिलेश एवं पंकज ने सौरभ को ठिकाने लगाने का प्लान 5 अप्रैल 2017 को बना लिया। इस प्लान के तहत 5 अप्रैल के रात्रि में ही सौरभ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी।एक जुर्म को छुपाने के लिए किया गया दूसरा जुर्म, सौरभ कुमार हत्या कांड की गुत्थी सुलझी, दो हत्यारोपी गिरफ्तार | New India Times​हत्या में 4 लोग शामिल थें। हत्यारे सौरभ का मोबाइल भी अपने साथ ले गये। DSP रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि जांच के दौरान गुप्तचरों द्वारा ज्ञात हुआ कि, हत्या में शामिल रंजीत कुमार यादव ,अखिलेश यादव एवं अखिलेश के बहनोई पंकज यादव और दिवाकर की संलिप्तता इस केस में है। DSP कौशल ने बताया कि, अब तक रंजीत यादव और अखिलेश के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त हथियार, मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। DSP रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि छापेमारी में शिव नारायणपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, पीरपैतीं थानाध्यक्ष पशुराम सिंह, सौरभ कुमार ,सुधीर कुमार सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.