जफर खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

गाजी ग्रुप ने नये वर्ष पर अकोला जिला के अकोट ग्रामीण रुग्णालय में गरीब मरीजों में कंबल व बिस्कुट बांटे।
अकोट शहर में ठंड की वजह से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं साथ ही कई गरीब लोग ऐसे हैं जिनके पास ठंड से बचने का कोई साधन नहीं है जिस की वजह से गरीब वा लाचार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नौजवानों में देखा गया है कि नए वर्ष पर पार्टी करते हैं, ऐसे मौके पर शराब व कई तरह के शौक देखने को मिलते है। लेकिन गाजी ग्रुप समाज में अमन व शांति बनाए रखने व भाई चारा को बढ़ावा देने के साथ व ग्रुप के रुपयों से किसी का भला हो ऐसी सोच के साथ गरोबों में कंबल बांट कर नये साल की खुशी मनाई।

इस मौके पर समीर शेख, अब्दुल मजहर, फरहान शेख, अरबाज शेख, मो वाजिद, अब्दुल साजिद, जाकिर खान, रिजवान अली, साजिद खान, सोहेल खान, समीर खान, रेहान शेख, हाजी जुनेद खान ने मानवता का परिचय देते हुए अकोट ग्रामीण रुग्णालय में गरीब बीमार मरीजों को कम्बल व बिस्किट बांट कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
