साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

देश में शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था नवोदया क्रांति परिवार संपूर्ण भारत रजिस्टर्ड के द्वारा कृष्णा विहार मथुरा के कार्यक्रम के दौरान मथुरा में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी संस्था ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मथुरा लोकल चैनल नियो न्यूज़ के जिला प्रभारी गोविंद भारद्वाज, प्रिंट मीडिया से दैनिक जागरण संवाददाता विवेक मथुरिया को सम्मानित किया गया।

नवोदया क्रांति परिवार मथुरा की जिला ऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा दीक्षित के द्वारा तीनों लोगों को द अवार्ड ऑफ एक्सीलेंट 2019 के सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुन्नी लाल शर्मा, विजेंद्र सिंह, कुलबीर सिंह अग्रे, गग्नेश गौड़, लोकेंद्र चौधरी मोहित गौड़ आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
