अकोट में अवैध गोवंश मांस बिक्री पर पुलिस की छापेमारी, 160 किलो मांस जब्त; दो आरोपी हिरासत में | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट शहर पुलिस ने गोवंश मांस की कथित अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 160 किलो गोवंश मांस जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने अन्य सामग्री सहित कुल 32 हजार 150 रुपये का मुद्देमाल भी जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे अकोट शहर पुलिस के डी.बी. पथक प्रमुख पुलिस उपनिरीक्षक नीलेश बरहाते को गुप्त सूचना मिली कि इफ्तेखार प्लॉट से आजाद नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक कॉम्प्लेक्स में कुछ लोग गोवंश का वध कर मांस के टुकड़े बनाकर उनकी बिक्री कर रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस उपनिरीक्षक नीलेश बरहाते ने इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक किशोर जुनघरे को दी। उनके निर्देश पर पुलिस टीम ने दो पंचों की मौजूदगी में बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से करीब 160 किलो गोवंश मांस एवं अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में कुल 32 हजार 150 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया तथा मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान शेख तनवीर शेख सलाम (उम्र 42 वर्ष), निवासी कांगारपुरा, अकोट तथा शेख इलियास अब्दुल अहमद बशीर, निवासी इफ्तेखार प्लॉट, अकोट के रूप में हुई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्री अर्चित चांडक, अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी. चंद्रकांत रेड्डी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री निखिल पाटील के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक किशोर जुनघरे, डी.बी. पथक प्रमुख पुलिस उपनिरीक्षक नीलेश बरहाते, पुलिस हेड कांस्टेबल गणेश सोलंके, नाइक पुलिस कांस्टेबल विपुल सोलंके, पुलिस कांस्टेबल मोहन दुर्गे, अश्विन चौव्हाण एवं उमेश थोरात ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अकोट शहर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.