शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने तीस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने तीस हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में 30 हज़ार के इनामी बदमाश को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की इनामी बदमाश जमाल उर्फ करुआ पुत्र लच्छी खान निवासी अलापुरा, जौरा जिला मुरैना बहोड़ापुर से गाड़ी पर सवार होकर मुरैना की ओर जा रहा है। इसी सूचना पर क्राइम ब्रांच और बहोड़ापुर थाना पुलिस को टास्क दिया गया। पुलिस की संयुक्त टीम को जब करुआ दिखा तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर करुआ ने पुलिस पर फायर खोल दिया। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली करुआ के पैर में जा लगी और मौके पर लहूलुहान हालत में पुलिस को करुआ घायल अवस्था में मिला जिसे इलाज के लिए जेएएच के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आपको बता दें करुआ शातिर बदमाश है और पिछले दिनों बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की रामदास घाटी पर बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसके पैर से चांदी के कड़े लूटने के मामले में नामजद था और पुलिस सरगर्मी से करुआ की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है करुआ पर ग्वालियर और मुरैना के विभिन्न थानों में एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं। इतना ही नहीं पिछले दिनों घाटीगांव पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.