एनजीओ की आड़ में ठगी करने वाले युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

एनजीओ की आड़ में ठगी करने वाले युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले | New India Times

मैलानी थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बॉकेगंज स्थित कस्बे में एनजीओ एम पावर हिम्यून्यूटी के लिए कस्बे में सर्वे करने के नाम पर क्लीनिक पर मौजूद डाक्टरों से रुपये एेठने वाले युवकाें को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस व आलाधिकारियाें के द्वारा छानबीन में पता चला कि इन युवकों ने सर्वे के लिए डीएम या सीएमओ तथा स्थानीय बॉकेगंज सीएचसी प्रभारी से कोई अनुमति नहीं ली थी। वहीं कस्बे में एनजीआे टीम के द्वारा डाक्टरों के लाइसेन्स तथा जरूरी दस्तावेज चेकिंग के दाैरान डाक्टरों में अफरा तफरी का माहाैल बन गया था। कस्बे में लाेगों काे जानकारी मिलते ही लाेगों की काफी सख्यां में भीड इक्कठ्ठा हाे गयी। वहीं यह मामला इतना तूल पकड़ गया कि लाेगों में चर्चा का विषय बन गया जिसके तुरन्त बाद स्थानीय पुलिस संबंधित ठगों से पूछताछ कर मामले से सम्बन्धित युवकाें काे पकड़कर थाना मैलानी भेज दिया।

रविवार की शाम लगभग 4 बजे के आस पास सफेद रंग की नई बोलेरो में सवार 6 युवक बांकेगंज कस्बा पहुंचे। सहायता मंच के नाम से संचालित एनजीओ में शामिल युवकों ने कस्बे के डॉक्टरों व मेडिकल स्टोर से पूछताछ करनी शुरू कर दी और वहीं दिनेश से 10 हजार रुपये की मांग की। स्वास्थ्य विभाग के लिए डाटा एकत्र करने के नाम पर पैसे की मांग करने पर कुछ जागरुक लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इस बाबत सीएमओ डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल से बात की, जिस पर सीएमओ ने बताया कि ऐसे किसी भी सर्वे के लिए उन्होंने कोई अनुमति नहीं दी है। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और बॉकेगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने जब गहनता से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। पुलिस के द्वारा गहनता से जांच के बाद इन युवकों पर अवैध रूप से धन उगाही करने की रिपोर्ट दर्ज की गयी। कस्बे में एक एनजीओ टीम के द्वारा डॉक्टरों का सर्वे किया और सर्वे के उपरांत क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन न होने के कारण रफा दफा करने के लिए एनजीओ के मेंबरों ने ₹10000 रुपये की मांग की। आयुर्वेदिक का क्लीनिक चला रहे दिनेश कुमार निवासी रसूलपुर गोला जो कि बांकेगंज में आयुर्वेदिक का छोटा सा क्लीनिक चला रहा है उसको एनजीओ के सदस्यों पर ठगी करने का शक हुआ तो उसने शक के आधार पर आसपास के लोगों के सहयोग से एनजीओ के मेंबरों को चौकी में ले जाकर अवैध वसूली की तहरीर दी जिसके उपरान्त चौकी इंचार्ज अनेक पाल ने बताया एनजीओ टीम के विनीत विकास आदि टीम के सदस्यों से पूछताछ की जा चुकी है जिसके उपरान्त पुलिस के द्वारा पकड़े गये अभियुक्तों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

By nit