अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल | New India Times

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों में एक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ हालत नाजुक होने के चलते डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहूँची मितौली पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर जनपद सीतापुर के महोली कोतवाली के रोहिल्ला गांव निवासी सोनू पुत्र प्रेम प्रकाश अपने बहनोई राहुल के साथ मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता की ओर जा रहे था कि तभी लखीमपुर- मैगलगंज मार्ग पर स्थित बबौना गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सोनू (30) की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और राहुल गभीर रूप घायल हो गया। घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां नाजुक हालत के चलते प्रभारी डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहूँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कस्ता की ओर से आ रहे ट्रक के पीछे आ रही फलो से भरी पिकअप ने ट्रक को ओवर टेक करते हुए अपने साइड में आ रहे उक्त बाइक सवारों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article