नगरपालिका देवरी में सीएमओ का पद रिक्त होने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव/परशुराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नगरपालिका देवरी में सीएमओ का पद रिक्त होने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

देवरी नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद रिक्त होने से नगर पालिका परिषद में समस्त शासकीय कार्य ढप्प पड़े हुए हैं जिसमें नवीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी की व्यवस्था को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन सौंपा।

नगरपालिका देवरी में सीएमओ का पद रिक्त होने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नगर पालिका परिषद देवरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की तृतीय डीपीआर के 2000 हितग्राहियों में से मात्र 205 हितग्राहियों की राशि खातों में स्थानांतरण हुई है एवं चतुर्थ डीपीआर 475 हितग्राहियों में से 351 हितग्राहियों के खातों में राशि स्थानांतरण की गई है जिसमें शेष स्वीकृत हितग्राहियों की राशि तकनीकी त्रुटि के कारण राशि स्थानांतरण नहीं हो सकी एवं हितग्राही मूलक योजनाएं जैसे समाधान एक दिन की सेवाएं एवं पेंशन, संभल, पट्टा, इत्यादि योजनाओं के लाभ से नगर के लोग वंचित है एवं निर्माण एवं विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं।

नगरपालिका देवरी में सीएमओ का पद रिक्त होने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

मुख्य नगरपालिका अधिकारी देवरी का स्थानांतरण दिनांक 2 दिसंबर 2019 को हो जाने के पश्चात आज दिनांक तक नवीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी की व्यवस्था नहीं की गई जिसको लेकर कई बार दूरभाष पर संयुक्त संचालक नगरी प्रशासन सागर से भी मांग की गई परंतु आज दिनांक तक मुख्य नगरपालिका अधिकारी की व्यवस्था नहीं की गई। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है की यदि 24 घंटे में यह मांग पूरी नहीं की गई तो भूख हड़ताल, नगर बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article