मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महाराष्ट्र के अमरावती में तबलीग़ी जमाअत का तीन दिवसीय इज्तिमा 7, 8 और 9 दिसंबर 2019 को आयोजित हो रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में बुरहानपुर से लगभग 70 ट्रक, आईसर और छोटी बड़ी गाड़ियों के माध्यम से जमाअत के सदस्यगण व धर्म प्रचारक इज्तिमा में शिरकत के लिए अमरावती गए हैं। बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया के द्वारा उच्च अधिकारियों से बात करने पर इज्तिमा में आने व जाने के उद्देश्य सभी गाड़ियों को टोल फ्री कर दिया गया है। जिला हज कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मतीन अजमल ने विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया का आभार प्रकट किया है।
