मोहित उपाध्याय बने राहुल गाँधी युवा शक्ति संगठन आईटी सेल मुरैना के जिला अध्यक्ष | New India Times

रहीम शेरानी, मुरैना/भोपाल (मप्र), NIT:मोहित उपाध्याय बने राहुल गाँधी युवा शक्ति संगठन आईटी सेल मुरैना के जिला अध्यक्ष | New India Times

मुरैना जिला कांग्रेस के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता मोहित उपाध्याय को राहुल गाँधी युवा शक्ति संगठन आईटी सेल मुरैना का जिले अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मोहित उपाध्याय को राहुल गाँधी युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत मोरे, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सतेंद्र वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश प्रमोद सिंह की अनुशंसा पर राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन का आईटी सेल अध्यक्ष मुरैना जिला नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर मोहित उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है और मुझ पर जो विश्वास जताया हैं उसका में आभारी हूँ और मैं राहुल गाँधी युवा शक्ति संगठन की जो नीतियां हैं उनको और उसके प्रसार में पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करूंगा और पार्टी में नए लोगो को जोड़ कर पार्टी को सशक्त और आगे ले जाने की कोशिश करूंगा।

मोहित उपाध्याय के आईटी सेल मुरैना जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही उनके मित्रों ने भी शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। मोहित उपाध्याय ने सभी का आभार जताया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article