नरसिंहपुर मप्र के दिव्यांग अशफ़ाक उर रहमान ने परिवार सहित भरा हज यात्रा- 2020 का फार्म | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नरसिंहपुर मप्र के दिव्यांग अशफ़ाक उर रहमान ने परिवार सहित भरा हज यात्रा- 2020 का फार्म | New India Times

मध्यप्रदेश हज वेल्फेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मुक़ीत खान (खंडवा) ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य के ज़िला नरसिंहपुर के ग्राम रांकई तहसील करेली के दोनों पांव से दिव्यांग जनाब अशफ़ाक़ उर रहमान उम्र 53 साल ने पवित्र हज यात्रा 2020 हेतु अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सायरा बी और परिवार के ही तीन और मेम्बरों के साथ हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया है। एक ट्रेन हादसे में अपने पैर गंवा चुके अशफ़ाक़ उर रहमान पेशे से कृषक हैं और फिल्हाल वह अपनी धार्मिक पुस्तकों की दुकान संचालित कर रहे हैं। ईश्वर की कृपा से पवित्र हज यात्रा 2020 हेतु अगर इस वर्ष उनका आवेदन स्वीकार हो जाता है तो वह अपने कव्हर के अन्य सदस्यों के साथ मुम्बई ईम्बारकेशन प्वाईंट से पवित्र हज यात्रा पर जाएंगे।

ज़िला हज वेलफेयर सोसायटी, नरसिंहपुर के अध्यक्ष मोहम्मद शक़ील ने बताया कि दिव्यांग अशफ़ाक उर रेहमान हज का फ़ार्म भरते समय बहुत प्रसन्न थे । हर मुसलमान की तरह पिछले कई सालों से उनकी हार्दिक इच्छा थी कि वे हज के लिये जाएँ। अशफ़ाक़ उर रहमान को अल्लाह पर पूरा विश्वास है कि वह इस साल ही उनकी पूरी मुराद पूरी होगी और उन्हें सारे जग के पालनहार रहमान के घर की हाज़री का मौक़ा नसीब होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article