कांग्रेसी नेता सत्येन्द्र शर्मा ने सुभाषपुरा में चलाया सफाई अभियान | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कांग्रेसी नेता सत्येन्द्र शर्मा ने सुभाषपुरा में चलाया सफाई अभियान | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने सुभाषपुरा में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के दौरान शिकायत मिली कि सीवर लाइन चौक है और चेम्बर में से पानी बाहर फैल रहा है। शिकायत मिलने पर मौके पर सीवर साफ करने वाले कर्मचारियों को बुलवा कर सीवर लाइन के ब्लॉकेज खुलवाए एवं गलियों की नालियां साफ करवाने के साथ-साथ नालियों के मलवे को फिकवाया। सत्येन्द्र का सफाई अभियान महीने भर से ऊपर हो गया है।

ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश धनोलिया, कार्यकारी सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र माहौर, विकास धनोलिया,प्रशांत मौर्य, मनोज शर्मा,रामप्रसाद धनोलिया, नरेन्द्र मंडेलिया, जमील खान, असलम अब्बासी, इस्माइल खान, शिव कुमार सेन आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.