साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

दीपावली पर जब सभी लोग अपना अपना त्यौहार मना रहे थे तब एक ऐसा वर्ग भी था जो सबकी सुविधा का ख्याल रखते हुए शहर की साफ सफाई में लगा हआ था, जिन्होंने आपकी व हम सबकी खुशियों के लिए अपना त्यौहार भी नहीं मनाया। इसी मेहनत व त्याग को देखकर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष व मथुरा वृन्दावन नगर निगम वार्ड नं 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने इन महानायकों के लिए सम्मान समारोह रखा, जिसमें इन सभी महानायकों को पटका पहना कर सम्मान किया गया व चाय नाश्ते के साथ इन्हें मिष्ठान वितरण भी किया गया। सम्मान पाने वालों में राजेश, रेणु, अमित, गुलाबवती, मुल्ला व डोरीलाल आदि रहे। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
पार्षद श्वेता शर्मा ने बताया कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था इन महानायकों के हाथ है, जिसे ये लोग दिन रात मेहनत करके सुचारू रखते हैं, ब्रज में आये दिन त्यौहार होते हैं, जिसमे लाखों तीर्थयात्री आ कर शामिल होते हैं, मगर आधी आधी रात में भी ये महानायक अपना कार्य पूरी लगन के साथ करते मिलते हैं, उसी का परिणाम है कि जनमाष्टमी, रक्षाबंधन, मुनिया पूनो, गोवेर्धन, यम द्वितीया स्नान आदि त्यौहार पर भी लाखों तीर्थयात्रियों के आने पर भी हमारा वार्ड अगली सुबह साफ मिलता है, इसीलिए आज हमने अपने वार्ड के महानायको के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया है।
इस अवसर पर स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति वार्ड 66 के सदस्य मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, आशुतोष द्रोण, श्रीमती नीतू अग्रवाल, श्रीमती संतोष गर्ग, कमल शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि व सफाई नायक श्री मधुकर यादव उपस्थित रहे।
