रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर के आजाद चौक पर नगर के इतिहास में पहली बार गाय गोहरी का आयोजन किया गया। दीपावली के दूसरे दिन पर्व पर लोगों ने गोवर्धन पूजा कर मवेशियों को दौड़ाकर अनूठी परंपरा का निर्वहन किया।

महिलाओं ने गाय के गोबर से अपने घर के आंगन में गोवर्धन नाथ को स्थापित कर के विधि विधान से पूजा अर्चना की और परंपरा निर्वाहन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्रीमती शायदा भाबर ने बताया कि किसानों के भविष्य की मंगल कामना के साथ मवेशियों की पुजा की जाती है।
क्षेत्रीय विधायक वीरसिंग भूरिया ने बताया कि गाय गोहरी पर मवेशियों को नहला कर श्रंगार किया जाता है और फिर पूजन होता है। आतिशबाजी कर खुशी मनाई जाती है। मन्नत धारी लोग गोहरी पढ़ते हैं। आदिवासियों की अनूठी परंपरागत यह पर्व दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाता है और मंगलकामनाएं की जाती हैं।
