विधानसभा क्षेत्र 282-बलहा के उप चुनाव में भाजपा की सरोज सोनकर की 46481 मतों से हुई शानदार जीत | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

विधानसभा क्षेत्र 282-बलहा के उप चुनाव में भाजपा की सरोज सोनकर की 46481 मतों से हुई शानदार जीत | New India Times

विधानसभा क्षेत्र 282-बलहा के उप चुनाव में भाजपा की सरोज सोनकर ने 46481 मतों से शानदार जीत दर्ज की है। बलहा उप चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों को एक साथ जोड़ दिया जाय तो भी भाजपा की सरोज सोनकर कई हज़ार वोटों से आगे हैं।

बहराइच जिला के विधानसभा क्षेत्र 282-बलहा उपचुनाव में भाजपा की सरोज सोनकर की 46481 मतों से हुई शानदार जीत से यह तय हो गया है कि इस क्षेत्र में सभी वर्ग और समुदाय के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया है और सबका साथ सबका विकास के नारे पर मतदाताओं ने एक जुट होकर क्षेत्र के विकास के लिये भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। बहराइच गल्ला मण्डी पर सुबह 08 बजे से शुरू हुई मतगणना के प्रथम राउण्ड से ही भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने जो विपक्ष के प्रत्याशियों पर बढ़त बनाई 30 वें राउण्ड तक उसका सिलसिला बरकरार रहा। 1,85,425 मतों की हुई गणना में भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर को 89,627 मत हासिल हुए और उन्होंने 46481 वोटों से शानदार जीत दर्ज की। बलहा उप चुनाव में उनके मुकाबले चुनाव लड़ रहे तीन बड़े राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों को अग़र एक जगह इकठ्ठा कर लिया जाये तो भी भाजपा प्रत्याशी उनसे कई हजार वोटों से आगे हैं। यहां पर सपा की किरण भारती को 43146, बसपा के रमेश चन्द्रा को 31633 और कांग्रेस की मन्नो देवी को 1350 वोट हासिल हुए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है। इस चुनाव में 2102 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article