एकीकृत बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

एकीकृत बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन | New India Times

विकासखंड तिरला मेंं एकीकृत बाल विकास परियोजना तिरला की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक सामुदायिक भवन तिरला मेंं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल ने ली।
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना, समस्त आंगनवाड़ी सुपरवाईजर एवं मीडिया प्रभारी व समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहे।
इस समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना सुरक्षा योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना, कुपोषण आदि पर चर्चा की गई जिला पंचायत अध्यक्ष ने आंगनवाड़ी में मिलने वाले नाश्ता , भोजन योजना के मेन्यू के बारे में चर्चा की गई और जानकारी ली गई। कुपोषित बच्चों को सामान्य स्थिति में लाने हेतु थर्ड मील पर विस्तार से चर्चा की गई और एन. आर. सी. से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई ।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से आंगनवाड़ी क्षतिग्रस्त भवनों के बारे में जानकारी ली गई।

एकीकृत बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन | New India Times

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से आंगनवाड़ी संचालन के बारे में प्रश्न किए गए तिरंगा थाली के बारे में पूछा गया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से आंगनवाड़ी संचालन में आ रही कठिनाइयों के बारे में पूछा गया।
अंत में एकीकृत बाल विकास परियोजना तिरला से श्रीमती अभिलाषा खराडी पर्यवेक्षक ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article