अखिल भारतीय साहित्यिक पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन 'संपादक रत्न' से हुए सम्मानित | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

अखिल भारतीय साहित्यिक पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन 'संपादक रत्न' से हुए सम्मानित | New India Times

साहित्यिक-सामाजिक पत्रकारिता के लिए हिंदीभाषा डॉट कॉम के संस्थापक-सम्पादक और वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन ‘विकल्प’ (इंदौर) को शब्द प्रवाह मंच (उज्जैन) द्वारा ‘सम्पादक रत्न’ से सम्मानित किया गया है। 2019 के अखिल भारतीय साहित्यिक पुरस्कार वितरण के इस समारोह में लोकप्रिय वेबसाइट हिंदीभाषा डॉट कॉम को मातृभाषा हिंदी की सतत श्रेष्ठ साहित्यिक सेवा के लिए यह सम्मान कालिदास अकादमी (उज्जैन) में राष्ट्रीय पुस्तक मेले के मंच से वार्षिक समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष मध्यप्रदेश ग्रंथ अकादमी के निदेशक डॉ. राम राजेश मिश्र, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सम्पादक लालित्य ललित (दिल्ली), विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा और प्रसिद्ध बाल साहित्यकार राजकुमार जैन ‘राजन’ (चित्तौड़गढ़) ने भेंट किया।

मंच की संयोजक सम्पादक डॉ. सोनाली नरगुंदे ने बताया कि, हिंदीभाषा डॉट कॉम (www.hindibhashaa.com) द्वारा साहित्य सेवा के लिए नवोदित-कनिष्ठ-वरिष्ठ रचनाकारों को विगत डेढ़ वर्ष से इस मंच से जोड़ कर सतत हिन्दी का प्रचार, पोस्टकार्ड अभियान, विद्यालयों में स्पर्धाएं और सम्मान करना जारी है। यहाँ राजस्थान, गुजरात सहित महाराष्ट्र, झारखंड, असम, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ आदि अनेक राज्यों से हर आयु के सैकड़ों रचनाकार जुड़े हुए हैं। मात्र 19 माह में 32.46 लाख पाठकों तक पहुंच चुके इस मंच को साहित्य सेवा के अन्तर्गत पहले कनाडा और राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना संस्था से भी सम्मानित किया जा चुका है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.