शरद मेला उत्सव का हुआ शुभारंभ, नगर परिषद सभापति ने की पूजा अर्चना | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शरद मेला उत्सव का हुआ शुभारंभ, नगर परिषद सभापति ने की पूजा अर्चना | New India Times

धौलपुर नगर परिषद की ओर से मचकुंड रोड स्थित मेला ग्राउंड पर लगने वाले शरद महोत्सव मेले का रविवार को शुभारंभ हुआ। सभापति कमल कंसाना, आयुक्त नगेंद्र चौधरी ने विधि विधान से स्तम्भ की पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। पूजा अर्चना के बाद सभापति ने ध्वजारोहण कर मेले का आगाज किया। उन्होंने बताया कि मेले में धौलपुर की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने एवं समझाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे। इसमें मनोरंजन की सुविधा देने के साथ ही पुरातन संस्कृतियों से भी परिचित कराया जाएगा। सभापति ने बताया कि 14 अक्टूबर के आसपास मेले में दुकानें लगने शुरू हो जाएंगी और मेला 15 नवंबर तक चलेगा। शुरुआत के बाद अब धीरे धीरे मेला अपनी रंगत पर नजर आएगा। शरद महोत्सव के ध्वजारोहण के अवसर पर उप सभापति इसरार खान, अवदेश गुर्जर, निनुआराम, गोपाल मिश्रा, शैलेंद्र यादव, गुलनाज, रामेंद्र तोमर, सोनू , पूनम बघेला, काशीराम, चंद्रमोहन त्रिवेदी, रामबाबू, गनेशी सहित आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.